लाइव न्यूज़ :

स्मार्टफोन चुराकर दंपति ने ऐप से उड़ाए पैसे, पुलिस ने किया महिला को गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 28, 2021 18:42 IST

Open in App

ठाणे, 28 जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा से रेलवे पुलिस ने एक महिला को स्मार्टफोन चुराने और उसमें ऑनलाइन भुगतान का ऐप चालू रहने से पीड़ित के खाते से पैसा निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला का पति भी कथित तौर पर अपराध में शामिल था लेकिन फिलहाल वह फरार है। रेलवे पुलिस (डिटेक्शन शाखा) के निरीक्षक गजेंद्र पाटिल ने बताया कि डोम्बिवली पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 23,000 रुपये का फोन चोरी किया गया।

निरीक्षक ने कहा कि अधिकारियों को जांच के दौरान मुंब्रा के एक दंपति का पता चला जिन्होंने फोन चुराने के बाद उसमें मौजूद भुगतान करने वाले ऐप की सहायता से अपने बैंक खातों में पैसे स्थानांतरित कर लिए। पाटिल ने कहा कि पुलिस ने महिला को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया और अब उसके पति की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू