लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में मास्क नहीं पहने दम्पति ने पुलिसकर्मियों के साथ किया दुर्व्यवहार, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 19, 2021 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल मध्य दिल्ली के दरियागंज में मास्क नहीं पहनने पर रोके जाने पर पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने के बाद एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को रविवार को जबकि उसकी पत्नी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया था, जिसमें मास्क न पहनने का कारण पूछे जाने पर दम्पति को दिल्ली पुलिस के कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करते देखा जा सकता है।

पुलिस ने कहा कि उसने मध्य दिल्ली के पटेल नगर निवासी पंकज और उनकी पत्नी आभा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) जसमीत सिंह ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर कहा, ‘‘पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया हैं। उन्होंने सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान मास्क पहनने से इनकार किया और दरियागंज पुलिस थाने के पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया तथा उनके कर्तव्य निर्वहन में बाधा डाली।’’

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान, व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर दोषारोपण किया और पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मास्क नहीं पहनती है और उसे भी नहीं पहनने देती है। उसने दावा किया कि जब भी वह आसपास नहीं होती है, तो वह हमेशा एक मास्क पहनता है।’’

पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार शाम करीब 4.30 बजे हुई। कार में यात्रा कर रहे दंपति को जब रोका गया और मास्क न पहनने का कारण पूछा गया तो उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया । पुलिस ने कहा कि महिला ने पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और कहा कि वे जुर्माना नहीं देंगे और उनके साथ बहस करने लगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान