लाइव न्यूज़ :

मेरठ में अवैध संबंधों के चलते दंपति की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी फरार

By भाषा | Updated: September 21, 2021 12:09 IST

Open in App

मेरठ (उप्र), 21 सितम्बर मेरठ शहर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के सिटी गार्डन में कथित रुप से अवैध संबंधों के चलते एक दंपति की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई।

इस घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, पुलिस अधीक्षक शहर (एसपी) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रह्मपुरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मृतकों की पहचान सिटी गार्डन निवासी आबाद (58) और उसकी पत्नी जुबेदा (35) के रूप में की गई है तथा दंपति की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई।

ब्रह्मपुरी पुलिस के अनुसार, आबाद ने छह साल पहले ही जुबेदा से शादी की थी। जुबेदा उसकी दूसरी पत्नी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि जुबेदा के पास समीर नाम का एक युवक आता था, जिसे वह अपना मुंह बोला भाई बताती थी।

पुलिस ने बताया कि समीर ने ही वारदात को अंजाम दिया। आबाद की बेटी ने समीर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं