लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति की यात्रा के कारण कपल को विवाह स्थल बदलने के लिए 48 घंटे का दिया गया समय, बचाव में आए प्रेसिडेंट कोविंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2020 09:41 IST

अमेरिका के निवासी एशले हॉल कोच्चि के एक फाइव स्टार होटल में शादी की योजना के साथ भारत आए। हालांकि, कोच्चि पहुंचने पर, हॉल को बताया गया कि उसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उसी होटल में ठहरने की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अपनी शादी का स्थान बदलना होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देनिराश दुल्हन ने ट्विटर पर राष्ट्रपति भवन से मदद मांगी।राष्ट्रपति भवन ने हस्तक्षेप की वजह से अब तय समय व जगह पर ही युगल की शादी होगी। 

अमेरिकी महिला एश्ली ह़ल की शादी कोच्ची के उसी होटल में मंगलवार को होना है जिसमें प्रेसीडेंट रामनाथ कोविंद के रुकने का इंतजाम किया गया था। राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए होटल की ओर से विवाह से 48 घंटे पहले कपल को विवाह स्थल बदलने के लिए कहा गया। इसके बाद कपल ने ट्वीटर के जरिए देस के प्रेसीडेंट से मदद मांगी। इसके बाद शादी में कोई असुविधा न हो इसके लिए राष्ट्रपति ने मंगलवार सुबह कोच्ची छोड़ने का फैसला किया है। 

दरअसल, अमेरिका के निवासी एशले हॉल कोच्चि के एक फाइव स्टार होटल में शादी की योजना के साथ भारत आए। हालांकि, कोच्चि पहुंचने पर, हॉल को बताया गया कि उसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उसी होटल में ठहरने की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अपनी शादी का स्थान बदलना होगा। 

निराश दुल्हन ने ट्विटर पर राष्ट्रपति भवन से मदद मांगी। राष्ट्रपति भवन ने हस्तक्षेप की वजह से अब तय समय व जगह पर ही युगल की शादी होगी। 

बता दें मंगलवार को कोच्चि के ताज विवांता होटल में शादी तय हुई थी। राष्ट्रपति के ठहरने की व्यवस्था भी उसी होटल में की गई थी। वह सोमवार दोपहर नौसेना के बंदरगाह पर पहुंचें तो सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए सुरक्षा अधिकारियों ने शादी की पार्टी को स्थानांतरित करने की सलाह दी। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि पता चला है कि राष्ट्रपति की सुरक्षा को कम कर दिया गया था और उन्हें मंगलवार सुबह कोच्चि छोड़ना पड़ा, ताकि शादी के पक्ष में कोई असुविधा न हो।

बाद में एक ट्वीट में राष्ट्रपति ने दंपति को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, “हमें खुशी है कि आपकी समस्या का समाधान हो गया है। इस खुशी के मौके पर आपको शुभकामनाएं।"

टॅग्स :रामनाथ कोविंदइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं