लाइव न्यूज़ :

उप्र में दम्पत्ति ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: March 11, 2021 14:11 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 11 मार्च उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर और उसके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी बाल मुकुंद मिश्र ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में रामपुर उदयभान नई बस्ती में बृहस्पतिवार सुबह खुशबू (21) और उसका पति मनोज कुमार गुप्ता (26) मृत मिले। मनोज का शव पंखे से लटका हुआ और खुशबू का शव फर्श पर मिला।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि खुशबू ने जहरीला पदार्थ खाकर और उसके बाद मनोज ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार दम्पत्ति के बीच शादी के बाद से ही मनमुटाव था। दोनों की शादी जनवरी 2020 में हुई थी।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र