लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में जोड़े ने खुदकुशी की

By भाषा | Updated: December 25, 2021 20:39 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 25 दिसंबर राजस्थान में एक जोड़े ने एक पेड़ से फंदा लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। उनके परिवारों को उनका रिश्ता स्वीकार नहीं था, क्योंकि वे आपस में रिश्तेदार हैं।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि रिंकू मेघवाल (21) और लक्ष्मी मेघवाल (16) बारां जिले के बिलोदा गांव में स्थित अपने घरों से एक किलोमीटर दूर पेड़ से लटके मिले। पुलिस के मुताबिक, वे आपस में रिश्ते के भाई-बहन हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों का कथित रूप से प्रेम प्रसंग था लेकिन उनके परिवार ने उनके इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।

बारां सदर थाने के थानेदार रमेश कुमार मीणा ने कहा कि शव शनिवार सुबह मिले हैं और दिन में पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि शवों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?