लाइव न्यूज़ :

दंपती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By भाषा | Updated: September 14, 2021 20:30 IST

Open in App

महोबा (उत्तर प्रदेश), 14 सितंबर महोबा जिले के कबरई क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक युवक और उसकी पत्नी के शव फांसी के फंदों पर लटकते पाये गये।

कबरई थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार सुबह बरबई गांव के एक मकान से भूपचन्द्र अनुरागी (26) और उसकी पत्नी गोमती (24) के शव फांसी के फंदों में लटकते पाये गये। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी दो साल पहले शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि भूपचन्द्र को शराब पीने की लत थी जिसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है।

एसएचओ ने दंपती के पड़ोसियों के हवाले से बताया कि सोमवार की देर रात दोनों के बीच विवाद हुआ था।

उन्होंने कहा, "प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घरेलू कलह के चलते दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे