दंपत्ति ने जहर खाया, महिला की मौत

By भाषा | Updated: September 5, 2021 16:49 IST2021-09-05T16:49:55+5:302021-09-05T16:49:55+5:30

Couple ate poison, woman died | दंपत्ति ने जहर खाया, महिला की मौत

दंपत्ति ने जहर खाया, महिला की मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के जमराऊ गांव में कथित तौर पर पारिवारिक कलह के चलते एक नव विवाहित दंपत्ति ने जहर खा लिया, जिससे महिला की मौत हो गई, वहीं उसके पति की हालत गंभीर है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोनू (23) का उसके पिता के साथ किसी बात को लेकर शनिवार को विवाद हो गया, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी खुशबू (20) के साथ जहर खा लिया। जहांगीराबाद पुलिस थाने के निरीक्षक छोटे सिंह ने बताया कि घटना में खुशबू की तत्काल मौत हो गई, मोनू को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इसी वर्ष मई में विवाह हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Couple ate poison, woman died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Chhote Singh