लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में दंपति 60 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 31, 2021 19:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई उत्तरी दिल्ली में पुलिस ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को 500 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इस मादक पदार्थ की कीमत 60 लाख रुपये है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आरोपी की पहचान राज कुमार और 24 वर्षीय मरियम के रूप में हुई है । एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को पुलिस को जानकारी मिली थी कि गाजियाबाद के लोनी से एक दंपति कार से मोदी नगर में हेरोइन की आपूर्ति करने आने वाले हैं।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एंतो अल्फोंस ने बताया, ‘‘ पुलिस ने कार रोकी और आरोपियों को पकड़ लिया। इनके पास से एक पॉलिथीन थैला मिला जिसमें 500 ग्राम हेरोइन थी, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60 लाख रुपये है।’’

राजकुमार ने इसरार नाम के एक व्यक्ति से हेरोइन की खरीद की थी, जो कि उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि मरियम ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसकी मां भी मादक पदार्थ की तस्करी करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल