लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में मोबाइल फोन छीनने के आरोप में दंपति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 23, 2021 17:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी दक्षिणी दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक मोबाइल फोन छीनने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान आश मोहम्मद और उसकी 20 वर्षीय पत्नी काजल के रूप में हुई है। ये संगम विहार के रहनेवाले हैं।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी दिल्ली) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि एक शिकायत के बाद दंपति को सोमवार को एमबी रोड पर टिगरी टी-प्वाइंट के निकट गिरफ्तार किया गया। ये मोटरसाइकिल से बत्रा हॉस्पिटल से देवली जा रह थे।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान मोहम्मद ने अपनी पत्नी और एक सहयोगी हिमांशु के साथ मिलकर शनिवार को सैनिक फार्म इलाके में एक मोबाइल फोन छीनने की बात स्वीकार की है।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद इससे पहले भी 10 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उन दोनों के पास से एक मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गई। आरोपी हिमांशु की तलाश जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह