लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से दम्पति और उनके दो बच्चे लोग झुलसे

By भाषा | Updated: November 15, 2021 14:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर दिल्ली के नांगलोई इलाके में सोमवार को सुबह एक घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने से दो बच्चों सहित एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने बताया कि दारोन (40) सुबह चाय बना रहे थे, जब रसोई गैस में रिसाव हो गया और आग लग गई। दारोन, उनकी पत्नी रीना (35), उनकी बेटी (15) और बेटा (13) आग में झुलस गए। ये सभी उसी कमरे में थे, जहां आग लगी। पति और पत्नी दोनों मजदूरी करते हैं।

पुलिस के अनुसार, दारोन 70 से 80 प्रतिशत, उनकी पत्नी 40 से 50 प्रतिशत, बेटी 20 प्रतिशत और बेटा 18 प्रतिशत जला है।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि विभाग को सुबह सात बजकर 26 मिनट पर आग लगने की जानकारी देने के लिए फोन आया और तुरंत ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने कहा,‘‘ आग रसोई गैस सिलेंडर और कुछ घरेलू सामान में लगी। आग में झुलसे चारों लोगों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

दमलकल विभाग ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और शीतलन का काम जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया