लाइव न्यूज़ :

भारत के साथ देश के संबंध पहले की तुलना में काफी मजबूत : मालदीव की रक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: October 21, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर मालदीव और भारत के बीच संबंध ‘‘पहले की तुलना में काफी मजबूत’’ हैं और जरूरत के समय नयी दिल्ली ने हमेशा माले की सहायता की है। यह बात मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी ने कही है।

रक्षा कॉन्क्लेव के दौरान बृहस्पतिवार को एक रिकॉर्डेड वीडियो में दीदी ने विकास के सभी क्षेत्रों में मालदीव को भारत के सहयोग की भी सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘आज मालदीव और भारत के बीच संबंध काफी मजबूत हैं। यह हमारे साझा मूल्यों और इतिहास पर ही निर्भर नहीं है, बल्कि जरूरत के समय सबसे पहले भारत हमारी मदद के लिए खड़ा हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि 2004 में सुनामी आपदा से लेकर कोविड-19 महामारी से लड़ने में सहयोग देने तक भारत ने सबसे पहले मदद दी।

भारत ने पिछले वर्ष सितंबर में मालदीव को महामारी के आर्थिक प्रभाव को कम करने में मदद के लिए 25 करोड़ डॉलर का सहयोग दिया जिसके लिए माले ने भारत को धन्यवाद दिया।

दीदी ने कहा, ‘‘मालदीव के राष्ट्रपति और लोगों की तरफ से मैं भारत की सरकार और लोगों की हमारे देश की हर क्षेत्र में प्रगति में सहयोग के लिए प्रशंसा करती हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के प्रयास में हम भारत को शुभकामनाएं देते हैं।’’

डिफेंस कॉन्क्लेव का आयोजन यहां कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ जिसमें विभिन्न देशों के रक्षा विशेषज्ञों, सैन्य अताशे एवं अन्य ने हिस्सा लिया।

श्रीलंका के रक्षा सचिव जनरल (सेवानिवृत्त) कमल गुणारत्ने ने भी कार्यक्रम में वीडियो संदेश भेजा जबकि रक्षा सचिव अजय कुमार बेंगलुरू से वीडियो लिंक से कार्यक्रम में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह