लाइव न्यूज़ :

मानव अपशिष्ट की गाद से जैविक खाद बनाने वाला "देश का पहला ग्रामीण संयंत्र" इंदौर में शुरू

By भाषा | Updated: October 5, 2021 18:03 IST

Open in App

इंदौर, पांच अक्टूबर मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के काली बिल्लौद गांव में मानव अपशिष्ट की गाद से जैविक खाद बनाने वाला संयंत्र मंगलवार को शुरू किया गया जिसे राज्य सरकार द्वारा देश में अपनी तरह की पहली ग्रामीण इकाई बताया जा रहा है।

राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने इंदौर शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर काली बिल्लौद में करीब 80 लाख रुपये की लागत से बनाए गए "फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट" का लोकार्पण किया।

उन्होंने इस मौके पर कहा, "यह ग्रामीण भारत में शुरू होने वाला पहला फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट है। यह मानव अपशिष्ट निपटान संयंत्र ग्रामीण स्वच्छता के क्षेत्र में समूचे मध्यप्रदेश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।"

अधिकारियों ने बताया कि काली बिल्लौद और इसके आस-पास के छह अन्य ग्राम पंचायत क्षेत्रों के सैकड़ों शौचालयों के सैप्टिक टैंक से मानव अपशिष्ट की गाद इस संयंत्र में लाई जाएगी जहां इसका निपटान करके इसे जैविक खाद में बदला जाएगा।

उन्होंने बताया कि संयंत्र में बनी जैविक खाद कृषकों के खेतों को उपजाऊ बनाने में मदद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों