लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में देश का पहला मॉस गार्डन तैयार

By भाषा | Updated: November 21, 2020 17:16 IST

Open in App

देहरादून, 21 नवम्बर उत्तराखंड में नैनीताल जिले के खुर्पाताल में भारत का पहला 'मॉस गार्डन' विकसित किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि इस गार्डन को उत्तराखंड वन विभाग की अनुसंधान सलाहकार समिति द्वारा सीएएमपीए योजना के तहत पिछले साल जुलाई में मंजूरी दी गई थी। उन्होंने बताया कि देश के पहले मॉस गार्डन का उद्घाटन शुक्रवार को प्रसिद्ध जल संरक्षण कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह ने किया।

उन्होंने कहा कि मॉस एक तरह की काई होती है जो दीवारों और पेड़ों पर हरे रंग की दिखाई देती है। इसका औषधि में बहुतायत में इस्तेमाल होता है।

राज्य वन विभाग की अनुसंधान इकाई के प्रमुख चतुर्वेदी ने कहा कि उद्यान विकसित करने के पीछे मुख्य उद्देश्य 'मॉस' और अन्य ब्रायोफाइट्स की विभिन्न प्रजातियों का संरक्षण करना और पर्यावरण में इसके महत्व से लोगों को अवगत कराना है।

मॉस गार्डन, खुर्पाताल में मॉस की लगभग 30 विभिन्न प्रजातियां और कुछ अन्य ब्रायोफाइट प्रजातियां हैं।

उन्होंने बताया कि यहां पाई जाने वाली दो प्रकार की मॉस प्रजातियां यानी ह्योफिला इन्वोल्टा (सीमेंट मॉस) और प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय संघ (आईयूसीएन) की लाल सूची में शामिल ब्राचिथेलेशियम बुकानानी फिगर है।

उन्होंने कहा कि यहां 1.2 किलोमीटर के क्षेत्र में 'मॉस' की विभिन्न प्रजातियां हैं और इनके सबंध में वैज्ञानिक जानकारी प्रदर्शित की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल