लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की याद में तेलंगाना के गांव में देश का पहला स्मारक बनाया गया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 13:25 IST

Open in App

हैदराबाद, 12 नवंबर कोविड-19 महामारी से मारे गए लोगों की याद में, देश में अपनी तरह के पहले स्मारक का तेलंगाना के एक गांव में उद्घाटन किया गया है। राजन्ना सिरसिल्ला जिले के राजन्नापेट गांव में बृहस्पतिवार को इस स्मारक की स्थापना की गई।

भारतीय और विदेश में बसे चिकित्सकों तथा पेशेवरों के ‘प्रोजेक्ट मदद’ नामक स्वयंसेवी समूह द्वारा इसकी स्थापना की गई है। वर्ष 2020-2021 के दौरान कोविड-19 से जान गंवाने वाले देश के सभी नागरिकों को यह स्मारक समर्पित किया गया है।

समूह की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि ‘प्रोजेक्ट मदद’ का मानना है कि भारत न तो महामारी से मारे गए लोगों को भूल सकता है और न ही कोविड-19 से बचाव के तरीकों को छोड़ सकता है।

बयान में कहा गया कि गांव में सौ प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने और राजन्नापेट को इस साल 31 जुलाई को देश का पूर्ण टीकाकरण वाला पहला गांव बनाने में योगदान देने वाले ग्रामीण स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?