लाइव न्यूज़ :

कालिका में देश का पहला वन चिकित्सा केंद्र शुरू

By भाषा | Updated: March 7, 2021 22:41 IST

Open in App

देहरादून, सात मार्च लोगों को प्रकृति के सीधे संपर्क में लाकर उन्हें स्वस्थ बनाने की अवधारणा पर आधारित देश का पहला वन चिकित्सा केंद्र रविवार को रानीखेत के निकट कालिका में जनता के लिए शुरू कर दिया गया ।

इसके प्रवेशद्वार के दोनों ओर लगे साइनबोर्ड वहां आने वाले लोगों को पेडों को गले लगाने, घास पर नंगे पांव चलने, पीठ के बल लेटने और झूमते पेडों या आसमान को निहारने की सलाह देते हैं ।

पर्यटकों को ध्यान लगाने के लिए पूरे तौर पर प्राकृतिक माहौल उपलब्ध कराने के उददेश्य से वहां छोटे—छोटे लकडी के ढांचे ट्री प्लेटफार्म बनाए गए हैं ।

मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तराखंड वन विभाग की अनुसंधान शाखा ने वन स्नान की जापानी तकनीक—शिनरिन या योकू—से प्रेरणा लेते हुए इस चिकित्सा केंद्र को तैयार किया है ।

करीब 13 एकड से ज्यादा क्षेत्रफल में फैले इस वन चिकित्सा केंद्र का उदघाटन रानीखेत के प्रख्यात पर्यावरणविद जोगिंदन बिष्ट ने किया ।

चतुर्वेदी ने बताया कि यह पता चला है कि पेडों को गले लगाने से शरीर में अच्छे हार्मोन जैसे आक्सीटोसिन, सेराटोनिन और डोपामाइन का स्तर बढ जाता है ।

यह चिकित्सा केंद्र चीड की बहुतायत वाले जंगल में बनाया गया है क्योंकि विभिन्न अध्ययनों से पता चला है कि चीड जैसे वृक्ष विभिन्न बीमारी वाले प्राणियों से बचने के लिए कुछ तैलीय तत्व निकालते रहते हैं ।

विभिन्न शोधों में यह भी पाया गया है कि ये तत्व खून में नेचुरल किलर कोशिकाओं को बढा देते हैं जिससे संक्रमणों और कैंसर से लडने की तथा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट