लाइव न्यूज़ :

देश का पहला वातानुकूलित रेलवे टर्मिनल जल्द काम करना शुरू कर देगा : रेल मंत्री

By भाषा | Updated: March 13, 2021 15:49 IST

Open in App

बेंगलुरू, 13 मार्च बेंगलुरू में देश का पहला केंद्रीकृत वातानुकूलित रेलवे टर्मिनल जल्द काम करना शुरू कर देगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गोयल ने ट्वीट किया, ‘‘भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया के नाम पर बना देश का पहला एसी रेलवे टर्मिनल बेंगलुरू में जल्द काम करना शुरू कर देगा।’’

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नए कोच टर्मिनल को महानगर के बैयापनहल्ली में बनाने की योजना थी ताकि बेंगलुरू तक ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा सके।

दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, ‘‘बैयापनहल्ली 2015-16 में मंजूर तीसरा कोच टर्मिनल है जिसका नामकरण भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया के नाम पर किया गया है।’’

करीब 314 करोड़ रुपये की लागत से बने इस टर्मिनल को फरवरी के अंत तक खोला जाना था, लेकिन कुछ कारणों से इसमें विलंब हो गया।

अधिकारी ने बताया कि टर्मिनल के शुरू होने से बेंगलुरू से मुंबई और चेन्नई जैसे दूसरे महानगरों के लिए लंबी दूरी की ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा और बेंगलुरू को भी कर्नाटक के सभी जिलों से जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि टर्मिनल से केएसआर बेंगलुरू और यशवंतपुर स्टेशनों पर भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos