लाइव न्यूज़ :

देशवासियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना पढ़नी चाहिए: भागवत

By भाषा | Updated: January 26, 2021 14:15 IST

Open in App

अहमदाबाद, 26 जनवरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि देश के लोगों को आज के दिन संविधान की प्रस्तावना पढ़नी चाहिए क्योंकि उसमें बताया गया है कि “नागरिक के तौर पर हमें अपने देश को कहां लेकर जाना चाहिए।”

भागवत तीन दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद में हैं।

उन्होंने यहां मणिनगर में प्रांतीय संघ मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, “सभी देशवासियों को संविधान की प्रस्तावना पढ़नी चाहिए क्योंकि उसमें बताया गया है कि नागरिक के तौर पर हमें देश को कहां लेकर जाना है।”

भागवत ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर जब हम अपने झंडे को सलामी देते हैं तो राष्ट्रगान से हमारी आंखों के सामने देश की एक तस्वीर बनती है।

उन्होंने कहा, “जब हम जन गण मन गाते हैं तो तो पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के दृश्य और उसकी (राष्ट्र) सीमाएं आंखों के सामने उभरती हैं।”

उन्होंने कहा कि राष्ट्र गान विभिन्न नदियों और पर्वतों, निवासियों और भाषाओं के बारे में संकेत देता है और हमें भगवान के नाम पर जागृत होने की प्रेरणा देता है।

तिरंगे के महत्व को बताते हुए भागवत ने कहा, “हम इन तीन रंगों को अपने सामने रखकर देश को आगे ले जा सकते हैं।”

भागवत ने कहा, “केसरिया रंग अग्नि से प्रेरित है और यह समावेश का रंग है क्योंकि अग्नि सब कुछ अपने में समेट लेती है। यह त्याग और कर्म का रंग है।”

उन्होंने कहा कि झंडे में सफेद रंग का अर्थ है कि हमें देश की सेवा करने के लिए ऐसा चरित्र चाहिए जिस पर दाग न लगा हो।

भागवत ने कहा, “हरा रंग लक्ष्मी का रंग है जिसका अर्थ है कि देश में समृद्धि हो और किसी कोई भोजन जैसी आवश्यकता से भी वंचित न रहना पड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह