लाइव न्यूज़ :

देश किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा: अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: September 6, 2021 19:54 IST

Open in App

आगरा, छह सितंबर उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।

मुजफ्फरनगर में रविवार को हुई किसान महापंचायत का हवाला देते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती थी और आय तो दोगुनी नहीं हुई लेकिन महंगाई जरूर दोगुनी हो गयी।

सपा अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा ने किसानों के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि सपा किसानों के साथ खड़ी है। साथ ही सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग भी उठाई।

सपा नेता ने कहा, '' भाजपा सरकार को किसानों के संघर्ष का सम्मान करना चाहिए और तीनों कृषि कानून वापस लेने चाहिए। देश किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।''

महामारी की दूसरी लहर के दौरान जान गंवाने वाले सपा कार्यकर्ताओं के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि फिरोजाबाद में हालात बेकाबू हो रहे हैं और बहुत से गांव ऐसे हैं जहां 100 से 200 बच्चों को अज्ञात बीमारी ने चपेट में ले लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार इस बीमारी की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाएगी।

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपने चाचा शिवपाल यादव की पार्टी के लिए सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लिए जसवंतनगर सीट छोड़ी हुई है। उनके नेताओं का भी ध्यान रखेंगे।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में इस बार छोटे दलों के साथ गठबंधन किया जायेगा। उप्र में एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के सक्रिय होने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा प्रदेश है, यहां चुनाव के दौरान बहुत से लोग आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट