लाइव न्यूज़ :

'फूट डालो और राज करो' की सोच को फिर हराएगा देश, राहुल गांधी ने बंगाल विभाजन पर वीडियो कर मोदी सरकार पर किया हमला

By स्वाति सिंह | Updated: September 2, 2020 15:30 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नीट एवं जेईई की परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग स्वीकार नहीं किए जाने और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) एवं दूसरी परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने में विलंब को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश के भविष्य को खतरे में डाला जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने ट्विटर पर बंगाल विभाजन को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में कहा कि देश एक बार फिर फूट डालो और राज करो की नीति को हरा देगा।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को ट्विटर पर बंगाल विभाजन को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विभाजन की नीति, देश में फूट डालने की नीति और इसके खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई की बात की गई है। 

राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया। इसके साथ ही कैप्शन में कहा कि देश एक बार फिर फूट डालो और राज करो की नीति को हरा देगा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, '‘फूट डालो और राज करो' एक घिनौनी नीति थी और हमेशा रहेगी। ऐसी सोच को देश ने पहले भी पराजित किया था और आज भी करेगा क्योंकि भाईचारा और सद्भावना हमारे लोकतंत्र की नीव हैं।'

राहुल ने लेकर सरकार पर निशाना साधा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नीट एवं जेईई की परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग स्वीकार नहीं किए जाने और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) एवं दूसरी परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने में विलंब को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश के भविष्य को खतरे में डाला जा रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार भारत के भविष्य को खतरे में डाल रही है। अहंकार के कारण यह सरकार नीट-जेईई परीक्षाओं में बैठने वालों की चिंताओं और एसएससी एवं दूसरी परीक्षाएं देने वालों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘एसएससी और रेलवे ने कई सारी परीक्षाओं के परिणाम सालों से रोक कर रखे हैं। किसी का परिणाम अटका हुआ है, किसी की परीक्षा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कब तक सरकार युवाओं के धैर्य की परीक्षा लेगी, कब तक? युवाओं की बात सुनिए सरकार। युवा को भाषण नहीं नौकरी चाहिए।’’ 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह