लाइव न्यूज़ :

देश में जून से सितंबर तक ‘सामान्य’ वर्षा हुई :मौसम विभाग

By भाषा | Updated: September 30, 2021 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर देश में इस साल जून से सितंबर तक, चार महीनों के बरसात के मौसम के दौरान ‘‘सामान्य’’ वर्षा हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विभाग के महानिदेशक एम. महापात्र ने बताया, ‘‘मात्रात्मक रूप से, 2021 में एक जून से 30 सितंबर तक मॉनसून की मौसमी वर्षा 1961-2010 के दीर्घ अवधि औसत 88 सेंटीमीटर की तुलना में 87 सेंटीमीटर हुई। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मॉनसून से देश में होने वाली मौसमी वर्षा जून-सितंबर के दौरान कुल मिलाकर सामान्य (दीर्घ अवधि औसत का 96-106 प्रतिशत) रही। ’’

यह लगातार तीसरा साल है, जब देश में में बारिश सामान्य दर्ज की गई। यह 2019 और 2020 में समान्य से अधिक थी।

महापात्र ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से छह अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लौटने की शुरूआत होने के लिए बहुत अनुकूल मौसमी दशाएं होने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसन के उत्तर-पश्चिम भारत से लौटने की शुरूआत आमतौर पर 17 सितंबर से होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां