लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 को दोबारा जोर पकड़ने से रोकने के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाएं देश: डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: June 20, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के अपने सदस्य देशों से कोविड-19 को दोबारा जोर पकड़ने से रोकने के लिये जन स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने, सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से कार्यान्वय और टीकाकरण तेज करने की अपील की। संगठन ने एक बयान जारी कर यह अपील की।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि इस सप्ताह मालदीव और म्यांमा ने कोरोना वायरस के चिंताजनक स्वरूप के संक्रमण की पुष्टि की है। इससे पहले बांग्लादेश, भारत, इंडोनेशिया, नेपाल, श्रीलंका, थाइलैंड और तिमोर-लेस्ते चिंताजनक स्वरूप की पुष्टि कर चुके हैं।

कोरोना वायरस के चिंताजनक स्वरूप के साथ-साथ अर्थव्यवस्थाओं के चालू होने और कामकाज की शुरुआत के चलते दुनियभार में हाल ही में मामलों में तेज वृद्धि हुई है।

डब्ल्यूएचओ की दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक पूनम खेत्रपाल सिंह ने एक बयान में कहा, ''हमें जांच, संक्रमितों का पता लगाने और उन्हें पृथक करने के अपने प्रयासों को लगातार मजबूत करने की जरूरत है। भौतिक दूरी, हाथों की साफ-सफाई और उचित तरीके से मास्क पहनने के नियमों को सख्ती से लागू करने की जरूरत है। उन हिस्सों में ये उपाय पूरी तरह और लंबे समय तक लागू होने चाहिए, जहां चिंताजनक स्वरूप के संक्रमण के अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?