लाइव न्यूज़ :

दुनिया भर के देशों ने भारत को अत्यावश्यक चिकित्सकीय सामग्री भेजने के प्रयास किए तेज

By भाषा | Updated: April 27, 2021 23:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल दुनिया भर के देशों ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित भारत को ऑक्सीजन संकेंद्रक, वेंटिलेटर और जीवन रक्षक दवाओं समेत अत्यावश्यक चिकित्सकीय सामग्री मुहैया कराने के प्रयास मंगलवार को तेज कर दिए।

इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि संकट से निपटने के लिए कई देशों ने भारत की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है और सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में संस्थाओं को चिकित्सा आपूर्ति के तत्काल वितरण की प्रक्रिया के समन्वय के लिए एक उच्च स्तरीय अंतरमंत्रालयी समूह का गठन किया है।

फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, बेल्जियम, रोमानिया, लक्समबर्ग, पुर्तगाल और स्वीडन समेत कई देशों ने भारत को मदद देने की घोषणा की है।

फ्रांस ने मंगलवार को भारत के लिए ‘‘एकजुटता अभियान’’ की घोषणा की कि जिसके तहत वह कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से लड़ने में भारत की मदद के लिए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, वेंटीलेटर्स और अन्य चिकित्सा सामान भेजेगा।

यूरोप और विदेश मामलों के लिए फ्रांस के मंत्रालय ने कहा कि वह कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित भारत के लोगों की मदद के लिए असाधारण एकजुटता अभियान चला रहा है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘मंत्रालय के संकट एवं सहयोग केंद्र और भारत में फ्रांस के दूतावास द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत इस हफ्ते के अंत तक वायु एवं समुद्री मार्ग से चिकित्सकीय सामान की आपूर्ति की जाएगी।’’

भारत में फ्रांस के राजदूत एमैनुअल लेनिन ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ में मौजूद फ्रांसीसी कंपनियों के सहयोग से ‘‘बड़ा एकजुटता अभियान’’ चलाया जा रहा है।

फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत को की जाने वाली चिकित्सकीय आपूर्ति में आठ ऑक्सीजन जेनरेटर शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक में करीब 10 वर्षों के लिए 250 बिस्तर वाले अस्पताल के लिए ऑक्सीजन की अबाधित आपूर्ति की क्षमता है।

मंत्रालय ने बताया कि पहली खेप के तौर पर तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन के पांच कंटेनर भेजे जा रहे हैं, जो एक दिन में 10,000 मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में सक्षम हैं। उसने बताया कि वह भारत को 28 वेंटिलेटर भी भेज रहा है।

इस बीच, यूरोपीय संघ (ईयू) के कई सदस्य देश कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने में मदद के लिए भारत को ऑक्सीजन संकेंद्रक और वेंटिलेटर जैसी चिकित्सकीय आपूर्ति भेज रहे हैं।

संघ के नागरिक रक्षा तंत्र के जरिए यूरोपीय देश-फ्रांस, आयरलैंड, बेल्जियम, रोमानिया, लग्जमबर्ग, पुर्तगाल और स्वीडन भारत को चिकित्सा आपूर्ति प्रदान कर रहे हैं।

ईयू ने एक बयान में बताया कि भारत में महामारी की गंभीर स्थिति से तेजी निपटने के लिए यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के समन्वित प्रयासों के अनुरूप मदद भेजी जा रही है।

इसने कहा कि आगामी दिनों में जर्मनी सहित ईयू के अन्य सदस्य देशों से भी मदद भेजे जाने की उम्मीद है।

ईयू के अनुसार, नागरिक रक्षा तंत्र के तहत आयरलैंड 700 ऑक्सीजन संकेंद्रक, एक ऑक्सीजन जेनरेटर और 365 वेंटिलेटर भारत को भेज रहा है, जबकि बेल्जियम विषाणु रोधी दवा रेमडेसिविर की 9,000 खुराक तथा स्वीडन 120 वेंटिलेटर उपलब्ध करा रहा है।

इसी तरह रोमानिया 80 ऑक्सीजन संकेंद्रक, 75 ऑक्सीजन सिलेंडर और लग्जमबर्ग 58 वेंटिलेटर भारत भेज रहा है।

वहीं, पुर्तगाल रेमडेसिविर की 5,503 शीशियां तथा हर सप्ताह 20,000 लीटर ऑक्सीजन भारत भेजने की प्रक्रिया में है।

ईयू के संकट प्रबंधन मामलों के आयुक्त जेनेज लेनार्किक ने कहा कि समूह भारत के लोगों के प्रति पूर्ण एकजुटता व्यक्त करता है और ‘‘संकट के इस समय में’’ यथासंभव मदद करने को तैयार है।

जर्मनी चलित ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र भेज रहा है, जिसे तीन महीने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके आलावा वह 120 वेंटिलेटर और आठ करोड़ केएन95 मास्क भेजेगा।

ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और भूटान समेत कई अन्य देश भी भारत को मदद दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'