लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में उम्मीदवारों की नागरिकता के मसले पर दो डीडीसी सीटों पर मतगणना स्थगित

By भाषा | Updated: December 23, 2020 23:22 IST

Open in App

जम्मू, 23 दिसंबर जम्मू कश्मीर के प्रदेश निर्वाचन आयुक्त के के शर्मा ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में डीडीसी चुनावों में दो उम्मीदवारों की नागरिकता पर संदेह का समाधान करने के लिये दो सीटों पर मतगणना स्थगित कर दी गयी है । ये दोनों उम्मीदवार बांदीपोरा एवं कुपवाड़ा जिलों से चुनाव मैदान में थे ।

शर्मा ने कहा कि जिला विकास परिषद (डीडीसी) की शेष 278 सीटों के लिये मतगणना मंगलवार को शुरू हुयी थी और बुधवार की सुबह तक शांतिपूर्ण तरीके से इसका समापन हो गया ।

शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि मतों की गिनती का काम कुपवाड़ा जिले के द्रगमुल्ला निर्वाचन क्षेत्र एवं बांदीपोरा जिले के हाजिन ए निर्वाचन क्षेत्र में रोक दिया गया । उन्होंने बताया कि दोनों सीटों पर चुनाव लड़ रहे एक एक उम्मीदवार की पात्रता पर सवाल उठने के दृष्टिगत ऐसा किया गया है।

दोनों व्यक्ति पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से हैं और उन्होंने पूर्व आतंकवादियों से विवाह किया है ।

निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि सभी पहलुओं पर विचार किये जाने के बाद अंतिम निर्णय किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र