लाइव न्यूज़ :

महिला पंचों, सरपंचों की गिनती की जाए तो दुनिया में भारत में राजनीतिक पदों पर महिलाओं की संख्या सर्वाधिक: ईरानी

By भाषा | Updated: September 30, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि महिला पंचों और सरपंचों की गिनती की जाए तो दुनिया में भारत में राजनीतिक पदों पर महिलाओं की संख्या सर्वाधिक है।

ईरानी पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंस्ट्री द्वारा आयोजित ‘प्रत्यास्थी भारत के निर्माण में महिला सशक्तीकरण’ विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित कर रही थीं।

राष्ट्रीय संसद में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के प्रतिशत के आधार पर भारत को 148वें स्थान पर बताने वाली 193 देशों की वैश्विक सूची के संबंध में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा, ‘‘क्या हम महिलाओं का राजनीतिक सशक्तीकरण सिर्फ इस आधार पर देखते हैं कि फिलहाल संसद में कितनी महिलाएं हैं?’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्या हम महिलाओं की क्षमता और योगदान को उन महिलाओं के आधार पर मान्यता नहीं देंगे जो भारत में पंचायतों और जिला परिषदों की सदस्य हैं...।’’

ईरानी ने कहा, ‘‘यदि आप हमारी प्रणाली में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और हमारे देश की त्रिस्तरीय शासन अवसंरचना को देखेंगे तो आप पाएंगे कि आज दुनिया में भारत में राजनीतिक पदों पर सर्वाधिक महिलाएं हैं।’’

उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या के मुद्दे पर कहा कि आम तौर पर यह धारणा है कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में या नगरों में मलिन बस्तियों में होता है।

ईरानी ने कहा, ‘‘आप यह जानकर आश्चर्यचकित होंगे कि अभी दो-तीन साल पहले दक्षिण बंबई में सर्वाधिक कन्या भ्रूण हत्या देखने को मिली जहां वित्तीय रूप से सर्वाधिक तथाकथित संपन्न लोग रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी