लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश की एक लोकसभा एवं तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए कल होगी मतगणना

By भाषा | Updated: November 1, 2021 20:33 IST

Open in App

भोपाल, एक नवंबर मध्य प्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों पर 30 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (मध्य प्रदेश) प्रमोद कुमार शुक्ला ने सोमवार को बताया, ‘‘खंडवा लोकसभा सीट और विधानसभा की तीन सीटों - अलीराजपुर जिले की जोबट (एसटी), सतना जिले की रैगांव (एससी) और निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर – के लिए मतगणना दो नवंबर को सुबह 8:00 बजे से आरंभ होगी। इन सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था।’’

उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान एवं परिणाम घोषित होने के उपरान्त विजय जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा।

शुक्ला ने बताया कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा विजयी उम्मीदवार को निर्वाचन प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जायेगा, जहां विजयी उम्मीदवार के साथ अधिकतम दो व्यक्ति उपस्थित होंगे।

खंडवा लोकसभा सीट पर 63.88 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि रैगांव, पृथ्वीपुर एवं जोबट तीनों विधानसभा क्षेत्रों में औसतन मतदान 65.33 प्रतिशत हुआ था।

इन चार सीटों में से खंडवा लोकसभा सीट एवं रैगांव विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा था, जबकि जोबट एवं पृथ्वीपुर विधानसभा सीटें कांग्रेस के पास थीं।

खंडवा लोकसभा सीट भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन से खाली हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे