लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पदों के लिये मतगणना प्रारंभ

By भाषा | Updated: July 10, 2021 15:59 IST

Open in App

लखनऊ, 10 जुलाई उत्तर प्रदेश में 476 क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पदों के लिये मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज दोपहर बाद तीन बजे से मतगणना शुरू हो गयी और देर शाम तक चुनाव परिणाम आने की संभावना है ।

मतदान सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक हुआ था ।

उत्तर प्रदेश के राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त मनोज कुमार ने शुक्रवार को एक बयान में बताया था कि राज्‍य में 825 क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ शुरू हुई और शुक्रवार को नामांकन पत्रों की वापसी तय थी। बयान में कहा गया था कि शनिवार को मतदान सुनिश्चित किया गया है।

इस बीच शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बयान में कहा, ''प्रखंड प्रमुख पदों पर निर्वाचन के लिए आज मतदान हो रहा है। एक-एक विकास खंड की स्थिति पर सीधी नजर रखी जाए। विजयी और पराजित प्रत्याशियों को पुलिस निगरानी में उनके आवास तक पहुंचाने की व्यवस्था हो। पुलिस बल अतिरिक्त सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ मुस्तैद रहे। माहौल बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ ‘कत्तई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति के साथ तत्काल कठोरतम कार्रवाई की जाए।''

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की कड़ी में शुक्रवार को राज्‍य में 349 क्षेत्र पंचायत प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए, जबकि 476 पदों के लिए शनिवार को मतदान हुआ ।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के एक पदाधिकारी ने दावा किया था कि निर्विरोध चुने गये क्षेत्र पंचायत प्रमुखों में 334 भारतीय जनता पार्टी के हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ धांधली करने और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है ।

उधर, पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार की देर रात जारी बयान में कहा, ''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में जातिवाद और भ्रष्टाचार को समाप्त कर विकास तथा सुशासन का राज्य स्थापित किया गया है। यही कारण है कि प्रदेश में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा लगातार विजय हासिल कर रही है। यह जीत भाजपा की नीतियों पर जनता की मुहर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos