लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के हुजूराबाद उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को

By भाषा | Updated: November 1, 2021 17:16 IST

Open in App

करीमनगर, एक नवंबर तेलंगाना में हुजूराबाद विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी।

जिलाधिकारी आर वी कर्णन ने बताया कि करीमनगर के एसआरआर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में मंगलवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी और इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गयी हैं। उन्होंने सोमवार को बताया कि 2,05,236 मतों की गिनती के लिए 14 टेबल की व्यवस्था की गई है। मतगणना 22 चरण में होगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले शनिवार को हुए मतदान में 86.64 प्रतिशत वोट पड़े थे। करीमनगर के पुलिस आयुक्त वी सत्यनारायण ने कहा कि सुचारू रूप से मतगणना के लिए केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

जमीन कब्जा करने के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद जून में एटाला राजेंद्र के इस्तीफे के मद्देनजर हुजूराबाद में उपचुनाव की कराने की जरूरत हुई। आरोपों को खारिज करने वाले राजेंद्र तेलंगाना राष्ट्र समिति(टीआरएस) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल हो गए थे। इस बार वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावी मैदान में 30 उम्मीदवार हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला टीआरएस के गेलू श्रीनिवास यादव, भाजपा के राजेंद्र और वेंकट बालमूरी (कांग्रेस) के बीच है। उपचुनाव राजेंद्र के लिए ‘करो या मरो’ की लड़ाई है, जबकि यह भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उसका लक्ष्य 2023 के विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ टीआरएस के विकल्प के रूप में उभरना है। टीआरएस के लिए भी यह चुनाव महत्वपूर्ण है और साथ ही यह प्रदर्शित करना चाहती है कि राज्य की राजनीति में उसका दबदबा बरकरार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?