लाइव न्यूज़ :

धौलपुर और अलवर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना कल

By भाषा | Updated: October 28, 2021 17:27 IST

Open in App

जयपुर, 28 अक्टूबर राजस्थान के अलवर और धौलपुर जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनावों की मतगणना शुक्रवार को जिला मुख्यालयों में होगी।

चुनाव आयुक्त पी एस मेहरा ने बताया कि दो जिलों के 72 जिला परिषद सदस्यों एवं 492 पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव होना था। इनमें से 2 जिला परिषद सदस्य और 13 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुये हैं, जबकि पंचायत समिति उमरैण के एक निर्वाचन क्षेत्र में कोई भी नामांकन पत्र सही नहीं पाए जाने के कारण पद रिक्त रह गया।

उन्होंने बताया कि इस तरह 478 जिला परिषद और 70 पंचायत समिति सदस्यों के परिणाम शुक्रवार को जारी किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में हुए तीनों चरणों में 62-07 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने कहा कि मतगणना में उन्हीं कार्मिकों, अधिकारियों को नियोजित किया जाए, जिन्हें कोरोना टीके की कम से कम एक डोज लग चुकी हो।

चुनाव आयुक्त ने संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मतगणना स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था करे।

उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए परिणाम बिना किसी त्रुटि एवं देरी के समय रहते घोषित किए जाएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि जीत के बाद किसी भी उम्मीदवार का विजयी जुलूस, रैली निकालना या लोगों को इकट्टा करना या आमसभा करना प्रतिबंधित रहेगा।

गौरतलब है कि 30 अक्टूबर को जिला प्रमुख एवं प्रधानों एवं 31 अक्टूबर को उप प्रमुख और उप प्रधान निर्वाचित होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह