दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट पर मतगणना मंगलवार को
By भाषा | Updated: November 1, 2021 22:48 IST2021-11-01T22:48:36+5:302021-11-01T22:48:36+5:30

दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट पर मतगणना मंगलवार को
दमन, एक नवंबर दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट पर मतों की गिनती
मंगलवार को सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी। इस सीट पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव कराए गए थे।
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में 75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह क्षेत्र केंद्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमन एवं दीव का हिस्सा है तथा अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। इस निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2.58 लाख है।
इस क्षेत्र में उपचुनाव मौजूदा सांसद (निर्दलीय) मोहन देलकर की मृत्यु के कारण हुआ था, जो 23 फरवरी को मुंबई के एक होटल में मृत मिले थे।
इस उपचुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। देलकर की पत्नी कलाबेन देलकर शिवसेना उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी ने महेश गावित और कांग्रेस ने महेश ढोड़ी को मैदान में उतारा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।