चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए मतों की गणना जारी

By भाषा | Updated: December 27, 2021 10:44 IST2021-12-27T10:44:31+5:302021-12-27T10:44:31+5:30

Counting of votes continues for Chandigarh Municipal Corporation elections | चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए मतों की गणना जारी

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए मतों की गणना जारी

चंडीगढ़, 27 दिसंबर चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना जारी है और परिणाम सोमवार दोपहर तक घोषित होने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने बताया कि नगरपालिका के 35 वार्डों के लिए नौ मतगणना केंद्र बनाए गए हैं और मतगणना सुबह नौ बजे शुरू हुई।

यहां शुक्रवार को हुए चुनाव में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। वार्डों की संख्या 2016 में 26 से बढ़कर अब 35 हो गई है।

परंपरागत रूप से, हर पांच साल में होने वाले नगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है, लेकिन आम आदमी पार्टी के आ जाने से इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

मौजूदा नगर निकाय में भाजपा के पास बहुमत है। पिछले नगरपालिका चुनावों में, भाजपा ने 20 सीटें जीती थी और इसकी भूतपूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के हिस्से एक सीट आई थी। कांग्रेस के हाथ बस चार सीटें आई थी।

भाजपा ने पिछले पांच वर्षों की अपनी “उपलब्धियों” के सहारे चुनाव लड़ा है जबकि, कांग्रेस और आप ने विकास कार्य करने में कथित तौर पर विफल रहने के लिए भाजपा पर निशाना साधा और "स्वच्छ सर्वेक्षण" (स्वच्छता के लिए एक रैंकिंग) रैंकिंग में शहर के नीचे जाने पर उसकी आलोचना की।

दोनों दलों ने भाजपा को दादुमाजरा कूड़ा भंडारण स्थल की समस्या न सुलझाने और आवश्यक सामग्रियों की कीमतें बढ़ने को लेकर भी घेरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Counting of votes continues for Chandigarh Municipal Corporation elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे