लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा के बीच और कोविड-19 से बचाव के उपायों के साथ पुडुचेरी में मतगणना आरंभ

By भाषा | Updated: May 2, 2021 09:25 IST

Open in App

पुडुचेरी, दो मई पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के तहत कोविड-19 संबंधी सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को मतगणना शुरू हो गई।

राज्य की 30 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को मतदान हुआ था। मतों की गिनती के साथ ही कुल 324 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत तय होगी।

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुबह आठ बजे सबसे पहले डाक मतों की गिनती आरंभ हुई और इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतों की गिनती की जाएगी।

प्राधिकारियों ने बताया कि मतगणना पुडुचेरी क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों में हो रही है। इनमें मोतीलाल नेहरू सरकारी पॉलीटेकनिक कॉलेज, महिला पॉलीटेकनिक कॉलेज और टैगोर कला व विज्ञान कॉलेज शामिल हैं।

कराइकल, माहे और यनम क्षेत्रों में भी मतों की गिनती की जा रही है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शूरवीर सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पूरे केंद्र शासित प्रदेश में 17,300 डाक मत प्राप्त हुए हैं।

कोरोना से बचाव के उपायों के तहत निर्वाचन आयोग ने जश्न मनाने और मिठाइयां बांटने पर रोक लगा रखी है।

प्रदेश के 10.04 लाख मतदाताओं में से 82 फीसदी ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

राज्य में एन रंगास्वामी के नेतृत्व वाले ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस (एआईएनआरसी), ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) और भाजपा के गठबंधन का सीधा मुकाबला कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और अन्य क्षेत्रीय दलों के गठबंधन से है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह