लाइव न्यूज़ :

नीट के नतीजों की पूरी सूची मिलने के बाद पुडुचेरी में शुरू होगी काउंसलिंग

By भाषा | Updated: November 6, 2021 19:48 IST

Open in App

पुडुचेरी, छह नवंबर राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) के नतीजों की सूची प्राप्त होने के तुरंत बाद ही केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 2021-2022 सत्र के लिए मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की काउंसलिंग आरंभ हो जाएगी। पुडुचेरी के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति में बताया गया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट स्नातक 2021 के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

इसमें बताया गया कि स्वास्थ्य मंत्रालय, नई दिल्ली से संबद्ध चिकित्सा शिक्षा विभाग ने पुडुचेरी सरकार को इस केंद्र शासित प्रदेश से चुने गए अभ्यर्थियों की पूरी सूची अभी तक प्रेषित नहीं की है।

निदेशालय की ओर से बताया गया कि परिणाम नौ नवंबर तक नीट की वेबसाइट पर आ जाएंगे और यहां का स्वास्थ्य विभाग उन्हें अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करेगा। परिणाम उपलब्ध होने के बाद पुडुचेरी सरकार की केंद्रीकृत प्रवेश समिति के जरिए प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू कर दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं