लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ कर्मियों के बच्चों के लिए काउंसलिंग प्लेटफार्म की शुरुआत

By भाषा | Updated: February 19, 2021 19:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों के बच्चों को भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक मदद देने के लिए एक काउंसलिंग प्लेटफार्म की शुरुआत की गई है।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि टोल-फ्री नंबर 1800-1-236-236 और एक वेबलिंक के माध्यम से यह काउंसलिंग सेवा उपलब्ध होगी तथा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) इसका संचालन करेगा।

‘सहारा’ नामक इस काउंसलिंग प्लेटफार्म की शुरुआत यहां एक कार्यक्रम में की गई है जिसका मकसद बच्चों को भावनात्मक समर्थन प्रदान करना और उनकी काउंसलिंग करना है।

इस मौके पर बीएसएफ के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने कहा, ‘‘ड्यूटी पर जान गंवाने वाले कर्मियों के परिवारों के साथ निजी बातचीत के दौरान मैंने पाया कि उनको दी जाने वाली आर्थिक सहायता पर्याप्त नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ परिवार में एक व्यक्ति की अचानक से मौत होने से बच्चे बेसहारा महसूस करने लगे हैं और ऐसे में हमने सहारा काउंसलिंग हेल्पलाइन प्रदान करने की योजना बनाई।’’

बीएसफ प्रमुख ने कहा कि एक साल में ड्यूटी के दौरान विभिन्न कारणों से करीब 400 कर्मियों की मौत होती है।

कानूनगो ने कहा कि इन बच्चों को मनोवैज्ञानिक और सामाजिक भलाई सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर