लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में वकील दंपति की चाकू मारकर हत्या

By भाषा | Updated: February 17, 2021 18:13 IST

Open in App

हैदराबाद, 17 फरवरी तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में बुधवार को दिन-दहाड़े एक वकील दंपति की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि तेलंगाना उच्च न्यायालय में वकील जी. वामन राव और उनकी पत्नी कार से यात्रा कर रहे थे। दोपहर करीब ढ़ाई बजे रामगिरी मंडल गांव के पास बदमाशों ने उनकी कार को रोका और चाकू से वार करके उनकी हत्या कर दी।

प्राथमिक जांच का हवाला देते हुए पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने फोन पर पीटीआई/भाषा से कहा कि हमला करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वकील दंपति की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि अपराध में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है।

कुछ टीवी चैनलों पर दिखाए गए फुटेज में राव खून से लथपथ सड़क पर और उनकी पत्नी कार में पड़े दिख रहे हैं।

तेलंगाना बार काउंसिल ने वकील दंपति की हत्या की निंदा करते हुए दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया