लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वाहनों से प्रदूषण कम करने के अभियान के बारे में जागरूकता फैलाएंगे पार्षद : गोपाल राय

By भाषा | Updated: October 24, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को कहा कि शहर के सभी पार्षद 25 अक्टूबर को यहां बाराखंभा रोड चौराहे पर एकत्रित होकर वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' नामक अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।

दिल्ली सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कटौती करने के उद्देश्य से 18 अक्टूबर को ‘‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’’ नामक पहल शुरू की थी। यह अभियान एक महीने के लिए 18 नवंबर तक चलेगा।

गोपाल राय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए कल, 25 अक्टूबर को ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान के तहत दिल्ली के माननीय पार्षद बराखम्बा रोड, रेड लाइट पर लोगों को रेड लाइट पर गाड़ी ऑफ रखने के लिए जागरूक एवं अपील करेंगे।’’

इस अभियान के लिए शहर के 100 ट्रैफिक जंक्शनों पर सुबह आठ से दोपहर दो बजे तथा दोपहर दो से रात आठ बजे की दो पालियों में 2,500 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है।

राय ने यह भी कहा कि पटाखों की अवैध बिक्री और जमाखोरी पर नकेल कसने की रणनीति पर चर्चा के लिए एक अहम बैठक भी सोमवार को होगी।

पर्यावरण मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘पटाखों से होने वाले प्रदूषण को लेकर पुलिस के साथ कल 25 अक्टूबर को अहम बैठक होगी ताकि दीवाली पर होने वाले प्रदूषण को रोका जा सके।’’

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने राजधानी में पटाखों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है और पहले ही सभी उपजिलाधिकारियों को शहर में पटाखा विरोधी अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी