लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकवादियों ने पार्षद और सुरक्षाकर्मी की गोली मार कर हत्या की

By भाषा | Updated: March 29, 2021 22:54 IST

Open in App

श्रीनगर, 29 मार्च जम्मू-कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर क्षेत्र में सोमवार को आतंकवादियों ने ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) के एक सदस्य और उनके निजी सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि सोमवार दोपहर करीब सवा एक बजे अज्ञात बंदूकधारी सोपोर नगर पालिका परिसर में घुस गए और निर्दलीय बीडीसी सदस्य रियाज अहमद और उनके सुरक्षाकर्मी शफकत अहमद को गोली मार दी।

उन्होंने कहा कि रियाज और शफकत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त परिषद की बैठक चल रही थी।

अधिकारियों ने कहा कि आतंकी हमले में एक अन्य सदस्य शमशुद्दीन पीर भी घायल हो गए। पीर की जांघ में गोली लगी है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर जोन) विजय कुमार ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद क्षेत्र के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

कुमार ने सुरक्षा प्रदान किये गये व्यक्तियों की निजी सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मियों को हमले के दौरान लापरवाही बरतने संबंधी जांच लंबित रहने तक निलंबित रखने के निर्देश दिए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि लश्कर-ए-तैयबा का एक स्थानीय आतंकी मुदस्सिर पंडित और एक विदेशी आतंकवादी हमले में शामिल थे।

उन्होंने कहा, '' आगे की जांच जारी है। कश्मीर के आईजी ने सोपोर के एसएसपी को चार निजी सुरक्षा कर्मियों को निलंबित रखने के निर्देश दिए हैं।''

अधिकारी ने कहा कि आतंकियों को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

इस बीच, मुख्यधारा के राजनीतिक दलों ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने एक ट्वीट में कहा, '' सोपोर में नगर निकाय कार्यालय पर एक आतंकी हमला होने की खबर आ रही है। मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''

हमले की निंदा करते हुए जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसे शर्मनाक हरकत करार दिया।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि कश्मीर में काफी रक्तपात हो चुका है और जब प्रदेश तरक्की की कोशिश कर रहा है तब आतंकी संगठन और उनके आका बौखला गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र