लाइव न्यूज़ :

जौनपुर में सभासद की गोली मार कर हत्या

By भाषा | Updated: February 1, 2021 23:50 IST

Open in App

जौनपुर (उप्र) एक फरवरी जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म पर सोमवार की रात नगर पालिका के सभासद बाला यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस उपाधीक्षक (शहर) जितेंद्र दुबे के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सैदनपुर निवासी सभासद बाला लखंदर उर्फ बाला यादव (50) सोमवार की रात 8:30 बजे सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़े थे। उसी समय अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि यादव जमीन के कारोबार से जुड़े थे और उनकी कई लोगों से रंजिश थी। पुलिस इसी पहलू पर विशेष ध्यान देते हुए मामले की जांच कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता