लाइव न्यूज़ :

सभासद ने भाजपा सांसद पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप, सांसद ने किया सिरे से खारिज

By भाषा | Updated: November 22, 2020 15:36 IST

Open in App

देवरिया, 22 नवंबर देवरिया से भाजपा सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी पर पार्टी के ही सभासद के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज तथा पिस्तौल तान कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। हालांकि, डॉ. त्रिपाठी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष भी रह चुके हैं।

पीड़ित भाजपा सभासद ने प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को भी पत्र लिख कर कथित घटना की जानकारी दी। हालांकि, इस संबंध में पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है।

विवाद देवरिया शहर में स्थित टाउन हाल में बने ऑडिटोरियम (प्रेक्षागृह) के नाम करण को लेकर है। जानकारी के अनुसार देवरिया शहर के वार्ड नम्बर-17 राघव नगर मोहल्ले के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता व सभासद आशुतोष तिवारी ने कुछ दिनों पूर्व नगर पालिका परिषद देवरिया के टाउन हॉल में बने ऑडिटोरियम हॉल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की मांग की थी।

सभासद का आरोप है कि इस मामले में वर्तमान सांसद ने एक तथाकथित ठेकेदार के प्रभाव में मिली भगत करके पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्थान पर ऑडिटोरियम का नाम देवरिया के पूर्व सांसद स्‍वर्गीय मोहन सिंह के नाम पर रखवा दिया।

सभासद ने अधिकारियों को भेजे गये पत्र में आरोप लगाया है कि बीते 19 नवंबर को सांसद ने अपने आवास पर बुलाया तथा उनको विभिन्न प्रकार की धमकियां देते हुए इस मामले से हट जाने को कहा, लेकिन उनके द्वारा विरोध करने पर समर्थकों के साथ उन्होंने गाली गलौज किया।

पत्र में यह भी आरोप है कि इस दौरान सांसद के एक समर्थक ने सभासद के ऊपर पिस्तौल तानकर जान से मारने की भी धमकी दी।

सभासद आशुतोष तिवारी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

सांसद ने लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है और उनका कहना है कि वे सभासद को अच्छी तरह से जानते पहचानते ज़रूर हैं, लेकिन इस तरह के मामले से उनका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है।

सांसद का कहना है कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए भाजपा के इस तथाकथित कार्यकर्ता द्वारा अफ़वाह फैलाई जा रही है।

इस प्रकरण पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह का कहना है कि टाउन हॉल में बने प्रेक्षागृह का नाम करण अभी नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि नाम करण के संबंध में पूर्व सांसद मोहन सिंह की पुत्री कनक लता सिंह द्वारा उनके पिता के नाम पर प्रेक्षागृह का नाम रखने का प्रस्ताव दिया गया था जो निरस्त हो गया है।

नगर पालिका अध्यक्ष का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर इस प्रेक्षागृह का नाम रखने का प्रस्ताव अभी विचाराधीन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या करें, जब व्यवस्था ही बेशर्म हो जाए !

पूजा पाठPanchang 11 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 11 December 2025: आज इन 5 राशियों का फूटेगा भाग्य, कम मेहनत के बावजूद मिलेगी सफलता

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टGoa Nightclub Fire: भगोड़े अपराधियों को वापस लाना आसान नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतक्या होता है मास्क्ड आधार कार्ड? जानें क्या है इसका फायदा और डाउनलोड करने का तरीका

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत