लाइव न्यूज़ :

मंत्री परिषद की बैठक बुधवार को होगी, मोदी करेंगे अध्यक्षता

By भाषा | Updated: June 29, 2021 11:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बैठक में कोविड संबंधी हालात पर चर्चा होने की संभावना है और कुछ मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा भी की जा सकती है।

सूत्रों ने बताया कि यह बैठक बुधवार शाम को डिजिटल तरीके से होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय, नागर विमानन मंत्रालय और दूरसंचार मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा की जा सकती है। इसमें कोविड-19 संबंधी हालात पर विस्तृत चर्चा भी हो सकती है।

इससे करीब एक हफ्ते पहले प्रधानमंत्री ने मंत्रियों एवं राज्य मंत्रियों के विभिन्न समूहों के साथ बैठकें की थीं और उनके मंत्रालयों के प्रदर्शन की समीक्षा की थी। ये बैठकें प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक आवास पर हुई थीं और ज्यादातर बैठकों में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा उपस्थित रहे थे।

सियासी पर्यवेक्षकों और भाजपा के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि मंत्री परिषद की बैठकों का ऐसे समय में होना विशेष महत्व रखता है जब राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की अटकलें चल रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है