लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार जांच : आयोग ने स्थगन मांगने पर अनिल देशमुख पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: December 21, 2021 14:05 IST

Open in App

मुंबई, 21 दिसंबर महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राकांपा नेता अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे एक आयोग ने मामले की सुनवाई स्थगित करने के उनके अनुरोध को लेकर मंगलवार को उन पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

आयोग के समक्ष जैसे ही मामला सुनवाई के लिए आया, देशमुख की कानूनी टीम के एक कनिष्ठ वकील ने स्थगन का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ वकील एक अन्य मामले में व्यस्त होने के कारण आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हो सकते।

आयोग ने आखिरी मौका देते हुए मामले की सुनवाई बुधवार दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। आयोग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया और राशि मुख्यमंत्री के कोविड-19 राहत कोष में जमा कराने का निर्देश दिया।

आयोग ने इस महीने की शुरुआत में भी देशमुख पर सुनवाई स्थगन का अनुरोध करने के लिए 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया था।

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए इस साल मार्च में न्यायमूर्ति केयू चांदीवाल आयोग का गठन किया था। बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे अभी एकल सदस्यीय आयोग के समक्ष गवाही दे रहे हैं।

उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोटक सामग्री बरामद होने के बाद सिंह का मार्च में मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से स्थानांतरण कर दिया गया था। सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने पुलिस अधिकारियों से बार एवं रेस्तरां से हर महीने 100 करोड़ रुपये एकत्र करने को कहा था।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कर रहे हैं।

देशमुख ने इस साल अप्रैल में राज्य के गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था और उन्हें ईडी ने धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था। वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित