लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार मामला: डीसीपी पठान को पांच अगस्त तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा- मुंबई पुलिस ने अदालत में कहा

By भाषा | Updated: July 30, 2021 18:01 IST

Open in App

मुंबई, 30 जुलाई पुलिस ने शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय में कहा कि वह पुलिस उपायुक्त अकबर पठान को पांच अगस्त तक गिरफ्तार नहीं करेगी। पठान और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह समेत आठ लोगों के विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज है।

न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जामदार की पीठ पठान के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। लोक अभियोजक अरुणा कामत पई ने इस मामले में और समय देने का अनुरोध किया जिसके बाद पीठ ने याचिका पर सुनवाई पांच अगस्त के लिए स्थगित कर दी।

पई ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता (पठान) को पांच अगस्त तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। बिल्डर श्याम सुंदर अग्रवाल की ओर से दायर एक शिकायत के आधार पर मरीन ड्राइव पुलिस थाने में पठान, सिंह और चार अन्य पुलिस अधिकारियों तथा दो अन्य के विरुद्ध एक मामला दर्ज किया गया था।

अग्रवाल के मुताबिक, सिंह पठान और अन्य आरोपी पुलिस अधिकारियों ने अग्रवाल के विरुद्ध महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज नहीं करने के एवज में 50 लाख रुपये और ठाणे जिले के भायंदर में दो कमरों का फ्लैट देने की मांग की थी।

पठान ने अपनी याचिका में कहा कि उनके विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है और इससे अग्रवाल के विरुद्ध जांच में बाधा उत्पन्न हुई जो अंडरवर्ल्ड गिरोह से जुड़े मामले में आरोपी है।

पठान के वकील नितिन प्रधान ने कहा कि उनके मुवक्किल अभी भी डीसीपी हैं और उनके विरुद्ध सीधे तौर पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकती तथा उन पर लगे आरोप की प्रारम्भिक जांच की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे