लाइव न्यूज़ :

कोविड नियंत्रण के लिए सभी संसाधनों और उपायों को दुरुस्त करें : गहलोत

By भाषा | Updated: March 19, 2021 00:10 IST

Open in App

जयपुर, 18 मार्च राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के आसन्न खतरे पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सभी स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने पुराने अनुभव के आधार पर महामारी पर नियंत्रण के लिए उपलब्ध संसाधनों को उपयोग में लें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक जांच, भीड़ पर नियंत्रण, मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने और सामाजिक दूरी के कोरोना से बचाव के नियमों के पालन में फिर से कड़ाई लाएं।

गहलोत बृहस्पतिवार रात को कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में ही कोरोना संक्रमित मरीजों का तीन गुना बढ़ जाना बेहद चिंताजनक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार को प्रधानमंत्री के साथ सभी राज्यों की बैठक में यह बात सामने आई है कि पूरे देश में संक्रमण फिर से बढ़ रहा है और कई राज्यों में हालात बहुत अधिक चिंताजनक हो गए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले दिनों में प्रदेश में संक्रमण की किसी भी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए ऑक्सीजन संयंत्र, जांच प्रयोगशाला, पृथक-वास और निषिद्ध जोन जैसी सुविधाओं को दुरुस्त करें और आवश्यकतानुसार उपयोग के लिए इन्हें तैयार रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार फिर से कोविड से बचाव के उपाय अपनाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा