लाइव न्यूज़ :

निगम के अस्पताल टीकाकरण के पहले चरण में नहीं हैं शामिल

By भाषा | Updated: January 17, 2021 01:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के महापौर जय प्रकाश शनिवार को दिल्ली सरकार के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के कोविड-19 टीकाकरण केंद्र गये लेकिन उन्होंने इस टीकाकरण अभियान के पहले चरण में 81 केंद्रों की सूची में नगर निगम के अस्पतालों को शामिल नहीं किये जाने पर अफसोस जताया।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बाद में पत्रकारों से कहा कि यह निर्णय निगम के कर्मियों की हड़ताल के चलते लिया गया।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के चार अस्पतालों-- हिंदू राव अस्तपाल, कस्तूरबा अस्पताल, गिरधारी लाल मातृत्व अस्पताल और राजन बाबू टीबी अस्पातल को टीकाकरण से पहले पूर्वाभ्यास के लिए चुना गया था।

टीकाकरण केंद्रों की संख्या प्रारंभ में 89 तय की गयी थी जिसे बाद में घटाकर 75 किया गया और फिर बढ़ाकर 81 कर दिया गया।

वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गोयल और जय प्रकाश टीकाकरण शुरू होने से पहले लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल गये ।

प्रकाश ने कहा कि एनडीएमसी के अस्पताल इस चरण का हिस्सा नहीं हैं जबकि वे पूर्वाभ्यास में शामिल थे, आशा है कि वे अगले चरण का हिस्सा होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह