लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में निगम अधिकारी श्मशान घाटों की वास्तविक समय में निगरानी व्यवस्था पर कर रहे हैं काम

By भाषा | Updated: April 21, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल दिल्ली में कोविड-19 के कारण होने वाली मौत के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर दिल्ली में निगम अधिकारियों ने श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों की वास्तविक समय में निगरानी के लिये तंत्र बनाने और एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष बनाने पर काम शुरू किया है।

श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों में महामारी के कारण जान गंवाने वालों के अंतिम संस्कार के लिये भीड़ लगातार बढ़ रही है।

दिल्ली में आईटीओ के निकट सबसे बड़ी मुस्लिम कब्रगाह कब्रिस्तान अहले इस्लाम में अपनों को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिये पहुंचने वाले लोगों को पर्चियां जारी कर रहे मशकूर राशिद ने कहा कि स्थिति “बेहद खराब” है।

कब्रिस्तान प्रबंधन समिति के सदस्य राशिद कहते हैं, “हम औसतन रोजाना कोरोना के कारण जान गंवाने वाले 18 से 20 लोगों को बीते कुछ दिनों से यहां सुपुर्द ए खाक कर रहे हैं।”

दिल्ली सरकार के मुताबिक मंगलवार को कोविड-99 से देश में 277 लोगों की मौत हुई जो पिछले साल मार्च में इस महामारी के फैलने के बाद से सबसे ज्यादा है।

उत्तरी दिल्ली के महापौर जयप्रकाश ने कहा कि अधिकारियों को वास्तविक समय में निगरानी व्यवस्था कायम करने और एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष बनाने के लिये कहा गया है।

उन्होंने कहा, “उत्तरी दिल्ली नगर निगम के दायरे में आने वाले सभी श्मशान घाटों और कब्रिस्तान को एकीकृत प्रणाली से जोड़ा जाएगा। लोगों को यह पता चल सकेगा कि अंतिम संस्कार के लिये किन स्थानों पर जगह उपलब्ध है।”

उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में रोहिणी सेक्टर-16 श्मशान घाट में कोविड के कारण जान गंवाने वालों के लिये 30 अतिरिक्त प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे जबकि पश्चिम विहार श्मशान घाट पर ऐसे 50 प्लेटफॉर्म तैयार किये जाएंगे।

निगमबोध घाट श्मशान घाट का प्रबंधन करने वाली बड़ी पंचायत वैश्य बीसी अग्रवाल संगठन के महासचिव सुमन गुप्ता ने कहा कि यहां घाट पर अंतिम संस्कार के लिये प्लेटफॉर्म की संख्या 122 से बढ़ाकर 150 कर दी गई है।

गुप्ता ने कहा, “मंगलवार को हमनें कोविड से जान गंवाने वाले 95 लोगों को अंतिम संस्कार किया। बुधवार के आंकड़ों को जुटाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र