लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल, 24 घंटे में 7830 नए केस, एक्टिव केस 40 हजार के पार

By विनीत कुमार | Updated: April 12, 2023 10:50 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कल के मुकाबले बड़ा उछाल आया है। देश में 24 घंटे में 7830 नए कोरोना केस सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 24 घंटे में कोरोना के 7 हजार से अधिक नए केस, 16 लोगों की मौत।कोरोना से रिकवरी दर देश में अभी 98.72 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।उपचाराधीन मरीजों की संख्या भारत में अब 40215 हो गई है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस 40 हजार के पार हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 7 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह बताया देश में 24 घंटे में 7830 नए कोरोना संक्रमण के केस दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ उपचाराधीन मरीजों की संख्या भारत में 40215 हो गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दैनिक संक्रमण दर देश में अभी 3.65 प्रतिशत है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 3.83% है। इससे पहले कल 5676 केस सामने आए थे। देश में 223 दिन बाद इतनी बड़ी संख्या में कोरोना केस सामने आए हैं। इससे पहले 1 सितंबर, 2022 को देश में कोरोना के 7946 केस सामने आए थे।

कोरोना के कारण देश में मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 5,31,016 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 16 और लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। इसमें दिल्ली, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में दो-दो और गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में एक-एक मौत शामिल है। वहीं, केरल द्वारा वायरस से संबंधित मौत की संख्या में सुधार कर पांच और नाम जोड़े गए हैं।

दिल्ली, गुजरात और हरियाणा सहित 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में म्यूटेड ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट (XBB1.16.1) के 234 मामले पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना से रिकवरी या ठीक होने की दर देश में अभी 98.72 प्रतिशत है। वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया