लाइव न्यूज़ :

इमामों ने की अपील, हमें कोरोना को हराना है, घर में रखकर नमाज अदा कीजिए, मस्जिदों में भीड़ नहीं लगानी है

By भाषा | Updated: April 25, 2020 20:16 IST

रमज़ान का पवित्र महीना शुरू हो गया है, इस बीच श्रीनगर में मस्जिदें बंद हैं। सरकार की अपील के मुताबिक लोग अपने घरों में रहकर ही नमाज़ अदा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसभी मस्जिद समितियों से कहा गया है कि वे मुस्लिम समुदाय के लोगों को बताएं कि मस्जिदों में भीड़ नहीं लगानी है और घरों में ही नमाज अदा करनी है।हमें कोरोना वायरस के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़नी है। हमने राज्य के अनेक हिस्सों में स्थित मस्जिदों से अपील की है कि वहां नमाज के लिए भीड़ न जुटने दी जाए।

कोलकाताः रमजान का पवित्र महीना शुरू होने के साथ ही राज्य में इमामों की शीर्ष संस्था ने मुसलमान समुदाय के लोगों से घरों में ही नमाज अदा करने और कोरोना वायरस के कारण मस्जिदों में इकट्ठा नहीं होने की अपील की।

बंगाल इमाम संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद याहिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि सभी मस्जिद समितियों से कहा गया है कि वे मुस्लिम समुदाय के लोगों को बताएं कि मस्जिदों में भीड़ नहीं लगानी है और घरों में ही नमाज अदा करनी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार ने जो भी परामर्श जारी किए हैं, उनका पालन किया जाना चाहिए।

याहिया ने कहा, ‘‘हमें कोरोना वायरस के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़नी है। हमने राज्य के अनेक हिस्सों में स्थित मस्जिदों से अपील की है कि वहां नमाज के लिए भीड़ न जुटने दी जाए। मस्जिद का इमाम नमाज अदा करेगा और मस्जिद समिति के दो या तीन सदस्य मौजूद रहेंगे। शेष सभी अपने घरों में नमाज अदा करेंगे।’’

इस संबंध में एक अन्य संगठन के सदस्य ने कहा कि मस्जिद यह सुनिश्चित करेंगी कि अजान की आवाज क्षेत्र के हर घर तक पहुंचे। यह प्रक्रिया रमजान के पूरे महीने चलेगी। याहिया की अपील पर नखोदा मस्जिद के इमाम शफीक कासमी ने कहा, ‘‘हम जुमे की नमाज मस्जिद में इमाम सहित तीन चार लोगों के साथ ही करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि बाकी लोग घरों पर ही नमाज अदा करें।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनरमजानकोलकातादिल्लीमुंबईकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया