लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: NGT पैनल का दावा- लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में यमुना के पानी में हुआ 'काफी सुधार'

By भाषा | Updated: April 22, 2020 05:46 IST

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा नियुक्त यमुना निगरानी कमेटी (वाईएमसी) ने इस महीने की शुरुआत में सीपीसीबी और डीपीसीसी को यह पता लगाने के लिए जांच करने के लिए कहा था कि क्या लॉकडाउन के कारण नदी के पानी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी) के अनुसार लॉकडाउन के दौरान ताजे पानी की उपलब्धता में वृद्धि और औद्योगिक अपशिष्ट नहीं होने के कारण यमुना के पानी की गुणवत्ता में ‘‘काफी सुधार’’ हुआ है।एनजीटी द्वारा नियुक्त यमुना निगरानी कमेटी (वाईएमसी) ने इस महीने की शुरुआत में सीपीसीबी और डीपीसीसी को यह पता लगाने के लिए जांच करने के लिए कहा था कि क्या लॉकडाउन के कारण नदी के पानी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी) के अनुसार लॉकडाउन के दौरान ताजे पानी की उपलब्धता में वृद्धि और औद्योगिक अपशिष्ट नहीं होने के कारण यमुना के पानी की गुणवत्ता में ‘‘काफी सुधार’’ हुआ है।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा नियुक्त यमुना निगरानी कमेटी (वाईएमसी) ने इस महीने की शुरुआत में सीपीसीबी और डीपीसीसी को यह पता लगाने के लिए जांच करने के लिए कहा था कि क्या लॉकडाउन के कारण नदी के पानी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

कमेटी ने कहा कि अप्रैल के दौरान वजीराबाद में ताजा पानी की उपलब्धता में (पांच से छह गुना) की बढ़ोतरी हुई है जिसके कारण नजफगढ़ और शाहदरा जैसे प्रमुख नालों से गंदे पानी के चलते होने वाले प्रदूषण में कमी आयी है।

सेवानिवृत्त एनजीटी विशेषज्ञ सदस्य विक्रम सिंह सजवान और दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव शैलजा चंद्र वाले पैनल ने कहा कि पानी की गुणवत्ता में सुधार के लिए ताजे पानी की अधिक मात्रा में उपलब्धता जरूरी होती है। गैर-पुष्ट या आवासीय क्षेत्रों में स्थित 28 औद्योगिक क्लस्टर और उद्योगों से औद्योगिक अपशिष्ट भी लॉकडाउन के दौरान बंद रहा।

अनुमान है कि आवासीय क्षेत्रों में 51,000 से अधिक उद्योग हैं। पैनल ने कहा कि औद्योगिक अपशिष्ट नाले में नहीं जाने और अंतत: नदी में नहीं जाने से पानी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। उसने कहा कि अन्य कारकों में लॉकडाउन के दौरान मानवीय गतिविधियां नहीं होने से भी पानी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। इन गतिविधियों में पूजा सामग्री, ठोस अपशिष्ट नहीं डाला जाना, स्नान और कपड़े नहीं धोना आदि शामिल है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्लीदिल्ली में कोरोनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है