लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उज्जैन में महामारी और प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए जिला कलेक्टर ने की चौबीस खंबा देवी की पूजा

By बृजेश परमार | Updated: May 3, 2020 22:59 IST

उज्जैन के धार्मिक नगरी होने के कारण यहां स्थित चौबीस खंबा देवी पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि देवी महामाया-महालया के पूजन से प्राकृतिक आपदा एवं महामारी से बचाव होता है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के उज्जैन में भी कोविड-19 के संक्रमण से 40 दिन में करीब 31 लोगों की मौत हो चुकी है।रविवार को सुबह उज्जैन जिला कलेक्टर ने जिले में फैल रही कोरोना महामारी को रोकने को लेकर चौबीस खंबा स्थित देवी महामाया ओर महालया माता मंदिर में पूजन किया।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी कोविड-19 के संक्रमण से 40 दिन में करीब 31 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को सुबह उज्जैन जिला कलेक्टर ने जिले में फैल रही कोरोना महामारी को रोकने को लेकर चौबीस खंबा स्थित देवी महामाया ओर महालया माता मंदिर में पूजन किया।

उज्जैन के धार्मिक नगरी होने के कारण यहां स्थित चौबीस खंबा देवी पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि देवी महामाया-महालया के पूजन से प्राकृतिक आपदा एवं महामारी से बचाव होता है।

वर्ष में एक बार शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी को देवी का प्रशासनिक स्तर पर पूजन करते हुए नगर पूजा भी की जाती है। इसी के चलते उज्जैन जिला कलेक्टर मिश्र ने मंदिर पर पहुंचकर विशेष पूजा की।

पूजन अर्चन के माध्यम से उज्जैन जिला कलेक्टर ने माता से प्रार्थना की कि जल्द से जल्द इस महामारी से उज्जैन वासियों और देशवासियों को निजात मिले, इसी की कामना को लेकर मोहिनी ग्यारस पर विशेष पूजन किया गया।

इस पूजन में कलेक्टर ने माता को हार फूल चढ़ाकर चुनरी उड़ाई। प्राचीन किवदंती है कि उज्जैन के राजा विक्रमादित्य भी अपनी प्रजा की खुशहाली, प्राकृतिक आपदा एवं महामारी से बचाने के लिए यहां पर देवी माताओं का पूजन अर्चन किया करते थे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउज्जैनमध्य प्रदेश में कोरोनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारतVIDEO: बेंत के 12 प्रहार से तिलमिलाए बच्चे ने की पुलिस को शिकायत, सामवेद के शिक्षक पर बालकों के संरक्षण अधिनियम के तहत FIR

क्राइम अलर्टदूसरे छात्र के बिस्तर पर क्यों सोया था?, छात्र को लाठी से पीटते हुए चिल्ला रहा वार्डन दत्तदास शेवड़े?, दर्द से मासूम की हालत खराब?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया