लाइव न्यूज़ :

कोरोना से मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार का हुआ विरोध, 10 घंटे तक पड़ी थी डेथ बॉडी

By स्वाति सिंह | Updated: March 24, 2020 14:00 IST

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए जिसके साथ ही राज्य में इस महामारी के कुल आठ मामले हो गए हैं। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दोनों रोगी हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे थे। इनमें एक ब्रिटेन से और दूसरा मिस्र से लौटा है।

Open in App
ठळक मुद्दे पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के दो मरीजों की मौत हुई है।57 वर्षीय शख्स की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में काफी देरी हुई।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के दो मरीजों की मौत हुई है। जबकि, संक्रमित मरीजों की संख्या आठ बताई जा रही है। यहां कोरोना वायरस हुई 57 वर्षीय शख्स की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार 10 घंटे की देरी से हुआ। दरअसल, लोगों का कहना था कि क्रिया-कर्म से यह वायरस फैल सकता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को करीब दो घंटे तक स्थानीय निवासियों को समझाया कि संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

वहीं, इस मामले में कोलकाता पुलिस केंद्रीय प्रभाग के एक अधिकारी ने कहा, ''हमने उन्हें बताया कि मृतक के शव को लपेटने के दौरान, सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है। डरने की कोई जरूरत नहीं है। वहीं, एनडीटीवी में छपी खबर के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शव सौंपने में काफी लेट हुआ क्योंकि मृतक के परिवार के सदस्य अस्पताल नहीं आए। इसके अलावा शव ले जाने के लिए कोई वाहन भी नहीं मिल रहा था। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, ''सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, शव पर रसायनों का लेप लगाया गया और फिर उसे निर्दिष्ट तरीके से लपेटा गया। हमने किसी तरह एक शव वाहन का इंतजाम किया और बिधाननगर शहर पुलिस के अधिकारियों के एक दल की निगरानी में शव को नीमताला शवगृह ले जाया गया। 

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए जिसके साथ ही राज्य में इस महामारी के कुल आठ मामले हो गए हैं। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दोनों रोगी हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे थे। इनमें एक ब्रिटेन से और दूसरा मिस्र से लौटा है। अधिकारी के मुताबिक, उन्हें बेलियाघाट के संक्रामक रोग अस्पताल के पृथक वार्ड में रखा गया है। पहली जांच में दोनों संक्रमित पाए गए हैं और दूसरी जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं जिनके परिणाम का इंतजार है। इन आठ मामलों के अलावा दमदम के 57 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना वायरस के कारण सोमवार को एक स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राज्य में पांच दिन के लॉकडाउन का मंगलवार को दूसरा दिन है। बंद सोमवार को शाम पांच बजे से शुरू हुआ और 27 मार्च तक चलेगा। पुलिस ने सोमवार की शाम को शहर में निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के मामले में 255 लोगों को गिरफ्तार किया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया